window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); अब नेताओं को नगर निगम नहीं पहनाएगा डेढ़ करोड़ की मालाएं: - MPCG News

अब नेताओं को नगर निगम नहीं पहनाएगा डेढ़ करोड़ की मालाएं:

महापौर के निर्देश पर फूल-माला का हुआ टेंडर निरस्त

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल नगर निगम ने नेताओं को डेढ़ करोड़ की मालाएं पहनाने का टेंडर निकाला था। अब महापौर मालती राय ने फूल-माला से संबंधित निविदा को निरस्त करने निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं। जिसके बाद निगम प्रशासन ने फूल-माला संबंधी निविदा निरस्त कर दिया है।

दरअसल महापौर मालती राय ने नगर निगम भोपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में फूल माला, बुके, फ्लावर डेकोरेशन की दरे आमंत्रित करने संबंधी निविदा को निरस्त करने के निर्देश दिए है। महापौर राय के निर्देश पर निगम द्वारा उक्त कार्यों के लिए 2 वर्ष के लिए दरे आमंत्रित करने संबंधी निविदा को निरस्त कर दिया गया है। इस टेंडर पर विपक्ष ने बीजेपी पर सवाल उठाए थे। नगर निगम के खाली खजाने के बावजूद फिजूलखर्ची करने पर सवाल उठे थे।

बता दें कि भोपाल नगर निगम के अफसरों ने कुछ दिन पहले फूल की मालाओं के लिए एक टेंडर निकाला था। जिसमें औसतन हर महीने सवा छ लाख की माला नेताओं को पहनाई जाती। 24 महीनों में डेढ़ करोड़ की मालाएं पहनी जाएंगी। मतबल बिजली बिल भरने के पैसे नहीं होने का हवाला देने वाला नगर निगम नेताओं को डेढ़ करोड़ की मालाएं पहनाने की तैयारी में था।

इसे भी पढ़े –सारणी: दिया तले अंधेरा में सारणी नगर पालिका, कचरा गाड़ी कचरे में खड़ी

Related posts

MP ब्रेकिंग: CM शिवराज के खिलाफ पोस्टर में Phonepe का लोगो

MPCG NEWS

बागेश्वर धाम में 10 वर्षीय बच्ची की मौत: भभूती भी नहीं आई काम, बाबा ने कहा- शांत हो गई ले जाओ

MPCG NEWS

ओड़ीसा ट्रिपल रेल हादसा: 233 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, घटनास्थल पर फैला, दर्दनाक मंजर

MPCG NEWS

Leave a Comment