window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नल जल योजना, उद्घाटन से पहले ही डेढ़ फुट झुकी पानी की टंकी - MPCG News

MP में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नल जल योजना, उद्घाटन से पहले ही डेढ़ फुट झुकी पानी की टंकी

जिम्मेदार कौन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा ?

मुरैना। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में घर घर नल कनेक्शन देने की महत्वकांक्षी नल जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। मामला मुरैना जिले के सिमरौदा ग्राम पंचायत का है। जहां जल जीवन मिशन के द्वारा बनाई गई पानी की टंकी उद्घाटन से पहले ही डेढ़ फुट झुक गई है। प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक गांव के घरों में नलों के जरिए पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा, लेकिन स्थिति एकदम उलट है।

इसका उदाहरण यह है कि पाटी क्षेत्र स्थित सिमरोदा ग्राम पंचायत के लोगों को एक करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी जल जीवन मिशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस योजना के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी निर्माण के दौरान ही डेढ़ फीट झुक गई। अगर इस टंकी में क्षमता के अनुसार एक लाख लीटर पानी भरा गया तो यह धाराशायी होकर नीचे गिर जाएगी।

ग्रामीणों को डर कि पानी की टंकी से बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करने की मांग है। जिससे कि नल जल योजना की सही शुरुआत हो सके। यहां ग्रामीण लंबे समय से नल जल योजना के तहत पानी का इंतजार कर रहे है। लेकिन उनका इंतजार अब तक खत्म नहीं हो रहा है। जिससे वह परेशान हो रहे है।

Related posts

MP ब्रेकिंग: ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शिकंजा, क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

MPCG NEWS

हेड लाईन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास को प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर हितग्राही के द्वारा अन्यत्र दूसरे ब्लॉक में निर्माण करा कर केंद्र सरकार के पैसे का किया जा रहा है दुरुपयोग

MPCG NEWS

देशी सिक्सर रिवाल्वर लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 1 व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

MPCG NEWS

Leave a Comment