window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); CMHO के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारेंट, जानिए क्या है पूरा मामला ? - MPCG News

CMHO के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारेंट, जानिए क्या है पूरा मामला ?

इटारसी। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) दिनेश दहलवार के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। प्रथम सत्र न्यायाधीश हर्ष भदौरिया की अदालत ने सीएमएचओ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

न्यायालय से नोटिस देने के बाद पेशी पर उपस्थित नहीं होने के कारण CMHO के खिलाफ वारंट जारी किया है। इटारसी न्यायालय में कैलाश चौधरी ने अपंगता का प्रमाण पत्र सबूत के तौर पर लगाया है। उसी की गवाही के लिए सीएमएचओ को दो बार बुलाया गया। बावजूद इसके कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।

सिटी पुलिस को न्यायालय ने आदेशित किया है कि 20 दिसंबर मंगलवार को अगली पेशी है। CMHO को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करें। आज सिटी पुलिस नर्मदापुरम सीएमएचओ के दफ्तर उनको गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन सीएमएचओ दफ्तर में उपस्थित नहीं मिले।

Related posts

मध्यप्रदेश में कोरोना अलर्ट: फिर लौटेंगी पाबंदियां, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

MPCG NEWS

Betul Crime: गाय के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य करते रंगे हाथ धराया ग्रामीण

MPCG NEWS

बेटे ने पत्थर से कुचलकर पिता को उतारा मौत के घाट, कुछ दिन पहले आरोपी की पत्नी ने की थी आत्महत्या

MPCG NEWS

Leave a Comment