window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Breaking: MP में लापता हुई दो छोटी बच्चियां, कन्याभोज कराने के बहाने महिला ने किया अगवा - MPCG News

Breaking: MP में लापता हुई दो छोटी बच्चियां, कन्याभोज कराने के बहाने महिला ने किया अगवा

वारदात सीसीटीवी में कैद, देखे VIDEO

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने कन्याभोज कराने के बहाने दो छोटी बच्चियों को अगवा किया। वहीं अलग अलग टीम बना कर पुलिस महिला और बच्चियों की तलाश कर रही है। एक बच्ची की उम्र 10 साल तो दूसरे की 1 साल से ज्यादा बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई।

यह मामला भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र का है, जहां 2 अनजान महिला बच्ची को घर से कन्या भोज करने के नाम पर ले गई और वापस नहीं लौटी। मिली जानकारी के अनुसार एक बच्ची की उम्र 10 साल तो दूसरे की 1 साल से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद अलग-अलग टीमें बना कर महिला और बच्चियों की तलाश की जा रही हैं। वहीं पुलिस को रेतघाट में आखिरी लोकेशन मिली है।

Related posts

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में फर्जीवाड़ा: 48 वर्षीय बीजेपी नेता का नाम शामिल

MPCG NEWS

भाजपा पार्षद ने लगाई फांसी: पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने की आशंका

MPCG NEWS

सांसद और विधायक हुए गुमशुदा, लगे पोस्टर

MPCG NEWS

Leave a Comment