window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); BREAKING: MP में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला - MPCG News

BREAKING: MP में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

शीतलहर की वजह से सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। ठंड की वजह से स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य खराब न हो इस वजह से सुबह 10 बजे से पहले स्कूल नहीं खोलने का निर्देश दिया गया है। एमपी में शीतलहर को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन कर दिया है।

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल जो जल्दी सुबह संचालित हो रहे हैं वह अब 10:00 बजे से संचालित होंगे। जबकि दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय और अशासकीय स्कूल भी सुबह 10:00 बजे से ही खुलेंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालक निर्धारित समय सारणी में होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। सभी जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। स्कूलों के समय बदलाव का आदेश 20 जनवरी तक जारी रहेगा।

Related posts

पत्रकार के साथ महिलाओं ने की मारपीट को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

MPCG NEWS

MP सरकार पर लगा 40 लाख का जुर्माना: HC ने ड्राइवर और कंडक्टर को 20-20 लाख देने के दिए निर्देश

MPCG NEWS

होली बाजार में मिलावट का खतरा: विभाग कब दिखाएगा सख्ती ?

MPCG NEWS

Leave a Comment