window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul News: चोरी की रेत का अवैध परिवहन कर रही ट्रेक्टर ट्राली जप्त, केस दर्ज - MPCG News

Betul News: चोरी की रेत का अवैध परिवहन कर रही ट्रेक्टर ट्राली जप्त, केस दर्ज

सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज

मुलताईं। नगर में मासोद रोड पर पम्प हाउस के पास से पुलिस द्वारा रेत का अवैध परिवहन कर रही ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मासोद रोड पर ट्रेक्टर ट्राली से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक जीएस मंडलोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और मासोद रोड पंप हाउस के पास से जा रही ट्रेक्टर ट्राली को रोककर ट्रेक्टर चालक लक्षमण पिता बाबाराव इवनाते निवासी मालेगांव से दस्तावेज मांगे तो ट्रेक्टर चालक के पास कोई दस्तावेज नही थे। पुलिस द्वारा ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर ट्रेक्टर चालक लक्षमण के खिलाफ चोरी सहित सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Related posts

BIG BREAKING: देश में लागू हुआ CAA, मोदी सरकार ने की अधिसूचना जारी

MPCG NEWS

MP में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: 6 लाख के गहने और 12 हजार कैश बरामद

MPCG NEWS

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

MPCG NEWS

Leave a Comment