window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कृषि विभाग के जांच दल ने कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण - MPCG News

कृषि विभाग के जांच दल ने कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

कृषि विभाग के जांच दल ने कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
कलेक्टर अरूण कुमार
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा रायसेन में विभिन्न कीटनाशक औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर जांच की गई। उप संचालक कृषि दुष्यंत कुमार धाकड़ ने बताया कि विशेष अभियान चलाते हुए जिला स्तरीय जांच दल द्वारा रायसेन में एपी कृषि सेवा केन्द्र अभिषेक कृषि सेवा केन्द्र मूसा एग्रीकल्चर्स देवांश कृषि सेवा केन्द्र गौर एग्रो एजेंसी पटेल कृषि सेवा केन्द्र भार्गव कृषि सेवा केन्द्र कुश एग्रो एजेंसी किसान एग्रो सेल्स एण्ड सर्विस तथा अन्यभ कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कीटनाशकों की गुणवत्ता जांची तथा स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान मेसर्स एपी कृषि सेवा केन्द्र अभिषेक कृषि सेवा केन्द्र मूसा एग्रीकल्चर्स देवांश कृषि सेवा केन्द्र भोपाल रोड रायसेन किसान एग्रो सेल्स एण्डि सर्विस सागर रोड रायसेन को नियम अधिनियम अनुरूप लेखा एवं स्टॉक संधारण में कमियां पाए जाने पर उपसंचालक कृषि द्वारा नियमानुसार नोटिस की कार्यावाही की जा रही है। सात दिवस के अंदर संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में जारी कीटनाशक लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। जिले में किसानों को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान कीटनाशक उपलब्ध हो इसके लिए कृषि विभाग द्वारा अभियान चलाकर निरीक्षण किया जा रहा है। जांच दल में अनुविभागीय कृषि अधिकारी जीएस रैकवार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एसके त्रिपाठी कृषि विकास अधिकारी एससी सोलंकी एवं नीतेश रघुवंशी उपस्थित रहे।

Related posts

कुपोषण को दूर करने से ही होगा तंदुरूस्त और खुशहाल पीढ़ी का निर्माण

MPCG NEWS

भ्रष्टाचार से अछूता नहीं कोई भी विभाग, जुन्नारदेव में एक और विभाग के अधिकारी चढ़े लोकायुक्त के हत्थे।

MPCG NEWS

हिन्दू बंटेगा तो कटेगा और फिर लुटेगा भी इसीलिए सनातन हिंन्दू एकता संगठित होने का परिचय दें,बोले महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी

MPCG NEWS

Leave a Comment