window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गैरतगंज के भानपुर गंज में शरद पूर्णिमा पर दूषित मावा के लड्डू खाने से सात लोग बीमार उल्टी दस्त की शिकायत होने पर सिविल अस्पताल में किया गया भर्ती - MPCG News

गैरतगंज के भानपुर गंज में शरद पूर्णिमा पर दूषित मावा के लड्डू खाने से सात लोग बीमार उल्टी दस्त की शिकायत होने पर सिविल अस्पताल में किया गया भर्ती

गैरतगंज के भानपुर गंज में शरद पूर्णिमा पर दूषित मावा के लड्डू खाने से सात लोग बीमार उल्टी दस्त की शिकायत होने पर सिविल अस्पताल में किया गया भर्ती
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन । जिले के गैरतगंज ब्लॉक के देवरी गंज गांव में बीती रात शरद पूर्णिमा पर दूषित मावा के लड्डू खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए।बीमार हुए सभी लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर सुबह चार बजे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल गैरतगंज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा सभी का इलाज किया गया। ग्रामीणों ने बताया की शरद पूर्णिमा पर उनके द्वारा बाजार से मावा खरीद कर लाए थे ।मावा के लड्डू बनाकर पूजा अर्चना करने के बाद सभी ने खा लिए जिसके बाद बारी-बारी से सब की तबीयत बिगड़ती गई। उल्टी दस्त से प्रभावित मरीजों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
यह लोग हुए बीमार
केसरबाई 35 साल मोनिका -19 साल कमल 40 साल माया 30 साल,अर्जुन 13 साल रमाकान्त 14 साल,लखन 18 साल इसमें से माया बाई की हालत में अभी सुधार नहीं है उनको फिर से गैरतगंज अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मावा खाने से हुई फूड प्वाइजन की शिकायत
सिविल अस्पताल गैरतगंज के
के प्रभारी बीएमओ डॉ नरेश लोधी ने बताया कि ग्रामीणों को फूड प्वाइजन की शिकायत होने पर सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। मावा खाने से सभी को फूड प्वाइजन की शिकायत हुई थी सुबह 7 सभी लोग सिविल अस्पताल पहुंचे थे यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related posts

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर गुड समेरिटन होने का दें परिचय

MPCG NEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनसहयोग से जल संरचनाओं का हो रहा जीर्णोद्धार,लोगों ने पानी बचाने बहाया पसीना

MPCG NEWS

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कलेक्टर कोरिया वं नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिख कर डीटी पाउडर का छिड़काव करने की मांग किया है

MPCG NEWS

Leave a Comment