window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); धनबाद के गोधर क्षेत्र मे अवैध कोयला तस्करी करने वाले मो० सरफराज एवं दीपक वर्मा पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग दुलारी देवी - MPCG News

धनबाद के गोधर क्षेत्र मे अवैध कोयला तस्करी करने वाले मो० सरफराज एवं दीपक वर्मा पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग दुलारी देवी

रिपोटर मिलन पाठक

धनबाद –

गोधर के रहने वाली धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी में जिला महासचिव दुलारी देवी ने इ समाधान के जरिए धनबाद के उपायुक्त, धनबाद एसएसपी और धनबाद अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर बताया है कि हमारे क्षेत्र गोधर में राष्ट्रीय सम्पत्ति कोयला की लुट खुलेआम हो रही है और केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को राजस्व का नुक्सान हो रहा है केन्दुआ डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गसाडीह ,गोधर लहरा मंदिर के पिछे से लगभग दो महीनों से बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का कारोबार गोधर 26 नम्बर के रहने वाले मो० सरफराज एवं गसाडीह के रहने वाले दीपक वर्मा कर रहे हैं। कोयला माफिया गरीब मजदूरों की जान जोखिम में डालकर आउटसोर्सिंग से बाइक के जरिए कोयला निकलवा कर गोधर के लहरा मंदिर के पिछे अवैध कोयले का भंडारण कर रात्रि में प्रत्येक दिन दो ट्रकों में अवैध कोयले को लोड करा कर झारखण्ड से बाहर भेजने का कार्य कर रहे हैं। इसकी सूचना हमने कई बार मौखिक रूप से क्षेत्रीय प्रशासन को दी है। परन्तु किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं हुई है उल्टा कोयला माफिया के द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने एवं जान मारने की धमकी की दी जा रही है हमें। अगर हमें या हमारे परिवार के किसी भी सदस्यों के उपर झूठे मुकदमे या अनहोनी घटना होती है तो इसका जिम्मेदार मो० सरफराज, दीपक वर्मा होगें। अवैध कोयला माफियाओं के कारण प्रशासन, सरकार और कांग्रेस पार्टी की छवि धुमिल हो रही है। इसलिए उन्होंने मांग करते हुए लिखा है कि इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उचित कानूनी कार्रवाई कर राष्ट्रीय सम्पत्ति कोयला को कोयला माफियाओं से बचाने की कृपा करें एवं हमें और हमारे परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करें।

Related posts

शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को शिक्षा रत्न से सम्मान किया गया उत्तर प्रदेश सहारनपुर जनपद के ग्लोकल विश्वविद्यालय मिर्जापुर में आयोजित हुआ अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन |

MPCG NEWS

जिला व पुलिस प्रशासन ने पहली चादर चढ़ाकर किया 803वें उर्स का शुभारंभ,रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गाजेबाजों के बीच शहर के मुख्य मार्गों से निकाली चादर पदयात्रा

MPCG NEWS

अंबेडकर भवन में अहिरवार समाज संघ की बैठक का किया आयोजन

MPCG NEWS

Leave a Comment