window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); एम्बुलेंस की चाबी सौंपते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी व कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य। - MPCG News

एम्बुलेंस की चाबी सौंपते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी व कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य।

प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ संभाग हेड अजीमुदिन अंसारी

हेडलाइन

 

5.एम्बुलेंस की चाबी सौंपते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी व कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य।

 

पटना। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना को जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दी एम्बुलेंस। जिला पंचायत कोरिया उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी ने अपनी नीधि से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुडार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस प्रदान की। इस अवसर पर नगर पटना के व्यापारी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामिणों की काफी भीड़ रही। एम्बुलेंस की चाबी जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी व हरी झंड़ी दिखाकर एम्बुलेंस को अतिथियों ने रवाना किया।

 

कार्यक्रम में पहुंची संसदिय सचिव क्षेत्रिय विधायक अम्बिका सिंह देव ने कहा कि यह एक नेक कार्य है, इस प्रकार के कार्यों में हर व्यक्ति को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेनी चाहिए। रनई जमींदार योगेश शुक्ला ने एम्बुलेंस प्रदान करने वाले वेदान्ती तिवारी की प्रसंसा करते हुए कहा कि यह बड़ी सोच का बड़ा जादू है, इस प्रकार के परोपकारी कार्यों में हम सभी को हिस्सा लेना चाहिए, यह मात्र एम्बुलेंस का लोकार्पण कार्यक्रम नहीं है यह उन भाई बहनों जो बिमार हैं उनकी जिन्दगी बचाने का अभियान है, कोई बिमार हुआ या दुर्घटनाग्रस्त हुआ और समय रहते उसे ईलाज मिला तो उसकी जान बचाई जा सकती है, पटना चौरासी बहुत बड़ा क्षेत्र है, यह वाहन संजीवनी वाहन के रूप में काम आऐगा।

 

वेदान्ती तिवारी ने कहा कि क्षेत्र का कोई गरीब माता, पिता, भाई, बहन, अस्मर्थ व्यक्ति जो अस्पताल नहीं पहुंच सकता उसके लिए यह निःशुल्क व्यवस्था की गई है लोगों की जिन्दगी बचाने से बड़ा पुण्य कोई दूसरा काम नहीं हो सकता। सरपंच गायत्री देवी सिंह ने कहा कि हमारा क्षेत्र बहुत बड़ा क्षेत्र है और यह नगर पंचायत भी हो गया है,स्वास्थ्य सेवाऐं भी निरंतर अच्छी होती जा रही है, अब ग्रामिण क्षेत्र के लोगों को ईलाज के लिए यह एम्बुलेंस संजीवनी की तरह साबित होगी, सीएमएचओ आरएस सेंगर व बीएमओ बलवंत सिंह ने पटना में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को बताया।

 

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि यह एक बड़ी सोच है, अब गंभीर हालत के मरीजों को बड़े अस्पताल भेजने के लिए किसी अन्य वाहन की जरूरत नहीं पड़ेगी, मरीज व मरीज के परिजनों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन विनोद शर्मा ने किया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक जायसवाल, शारदा दुबे, गुड्डन खान, रामाधार सोनी, उप सरपंच परेश सिंह, पंचायत सचिव कबीर दास, विजय सिंह, महेश साहू, मोती लाल गुप्ता, राजा शर्मा, सोनू राज यादव, निलेश पाण्ड़ेय, उदय सिंद्राम, ईश्वर दयाल सिंह, पूर्व सरपंच राकेश प्रताप सिंह, सुजीत सोनी, किशन तिवारी, प्रकाश पाण्डेय सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामिण उपस्थित थे।

Related posts

एनजीजीबी के अंतर्गत अजगर झरिया नाला में चरणबद्ध तरीके से किया गया जल संरक्षण और जल संवर्धन का कार्य

MPCG NEWS

दोनों विधानसभा के लिए हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

MPCG NEWS

18 हजार रूपये के अंग्रेजी शराब सहित 1 गिरफ्तार, चौकी खड़गवां पुलिस की कार्यवाही।

MPCG NEWS

Leave a Comment