window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); 05 एवं 07 फरवरी को दिव्यांगजनों भैयाथान व सूरजपुर में मूल्यांकन व परीक्षण शिविर - MPCG News

05 एवं 07 फरवरी को दिव्यांगजनों भैयाथान व सूरजपुर में मूल्यांकन व परीक्षण शिविर

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

– भैयाथान मंगल भवन व जनपद पंचायत में 05 फरवरी एवं सूरजपुर मंगल भवन व जनपद पंचायत में 07 फरवरी 2024 को होगा मूल्यांकन व परीक्षण

सूरजपुर/ 17 जनवरी 2024/ साउथ ईस्टर्न कोल्डफील्ड लिमिटेड भारत सरकार का मिनीरत्न उपक्रम की सामाजिक निगमीय दायित्व (सी.एस.आर.) योजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले में दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं सुगम्य केन डिवाइस (दृष्टिबाधित व्यक्ति के लिए सहायक उपकरण) का मूल्यांकन, परीक्षण उपरांत निःशुल्क वितरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (भारत सरकार का उपक्रम) जबलपुर द्वारा होना है। जिले के दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं सुगम्य केन डिवाइस प्रदाय करने हेतु मंगल भवन भैयाथान, जनपद पंचायत भैयाथान में 05 फरवरी एवं मंगल भवन सूरजपुर जनपद पंचायत सूरजपुर में 07 फरवरी 2024 का मूल्यांकन, परीक्षण शिविर किया जाना है। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल हेतु न्यूनतम 18 वर्ष के 80 प्रतिशत से अधिक अस्थिबाधित दिव्यांगजन एवं सुगम्य केन डिवाइस हेतु नेत्रहीन दिव्यांगता 100 प्रतिशत के दिव्यांगजन आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं फोटो (दो-दो प्रतियों) के साथ उपस्थित होवे।

Related posts

जिले में मतदाताओं को पीले चावल लेकर कर रहे प्रेरित, दीवार लेखन से भी दे रहे मतदान का संदेश

MPCG NEWS

अब जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र लोगों को सस्तीऔर गुणवत्तापूर्ण जैनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रायसेन को मिली सौगात-प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार

MPCG NEWS

सांची रायसेन का था और रहेगा – डॉ. चौधरी

MPCG NEWS

Leave a Comment