window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सुखदेव चरित्र की कथा का किया बखान, भागवत में सत्य को परमेश्वर कहा गया है पंडित - अमित महाराज - MPCG News

सुखदेव चरित्र की कथा का किया बखान, भागवत में सत्य को परमेश्वर कहा गया है पंडित – अमित महाराज

परिवार की महत्वता और परिवार किसे कहते हैं पर दिए प्रवचन

जुन्नारदेव —–

वर्तमान में परिवार का महत्व खत्म होता जा रहा है किंतु परिवार सदैव ही आवश्यक रहा है परिवार घर के सभी सदस्यों से मिलकर बनता है और परिवार में एक दूसरे के सुख-दुख का विशेष ध्यान रखा जाता है ईश्वर ने भी संयुक्त परिवार को ही श्रेष्ठ बताया है जहां परिवार का महत्व सार्थक होता है वही देवताओं का वास होता है। उक्त आशय के उद्गार नगर के वार्ड क्रमांक 4 गायत्री मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को भागवत आचार्य पंडित अमित कृष्ण महाराज वृंदावन धाम द्वारा व्यक्त किए गए आगे उन्होंने सुखदेव चरित्र की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि शुकदेव महाभारत काल के मुनि थे। वे वेदव्यास के पुत्र थे। वे बचपने में ही ज्ञान प्राप्ति के लिये वन में चले गये थे। इन्होने ही परीक्षित को श्रीमद्भागवत पुराण की कथा सुनायी थी। शुकदेव ने व्यास जी से महाभारत पढा था और उसे देवताओ को सुनाया था। ये बाल्यावस्था अवस्था में ही ब्रह्मलीन हो गये थे। भागवत कथा के दौरान भागवत आचार्य द्वारा भागवत में सत्य को परमेश्वर कहे जाने की बात कही गई है उन्होंने सत्य में ही परमेश्वर का वास होना बताया है अर्थात सत्य हमेशा सार्थक और सही सिद्ध होता है उन्होंने सदैव सत्य का साथ देने की बात कही। भागवत कथा का वचन प्रतिदिन दोपहर 1:00 से गायत्री मंदिर परिसर वार्ड क्रमांक 4 में किया जा रहा है। साहू समाज द्वारा कराई जा रही इस भागवत कथा में सैकड़ो की संख्या में नगर वासी प्रतिदिन कथा का आनंद ले रहे हैं साहू समाज द्वारा नगर की धर्म प्रेमी जनता से भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related posts

सुल्तानपुर में नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी मीणा के पतिदेव हेमराज मीणा ने दुकान बनाकर करोड़ों रुपए हजम कर गए,विपक्ष कमजोर नगर परिषद अध्यक्ष पतिदेव के हाथों में परिषद की बागडोर,भोजपुर सीट के बीजेपी विधायक के बताए जा रहे खास

MPCG NEWS

पुलिस शहीद दिवस पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित जिले के विधायक द्वय डॉ चौधरी सांची भोजपुर विधायक पटवा ने पुलिस स्मृति दिवस पर

MPCG NEWS

सोम डिस्टलरी में बाल श्रम कानून के उल्लंघन मामले में आबकारी आयुक्त ने दिए फेक्ट्री सील करने के आदेश आबकारी विभाग ने तत्काल फ़ेक्ट्री की सील

MPCG NEWS

Leave a Comment