window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारनी युवा संघर्ष मंच ने उजड़ते शहर को बचाने सात बिंदुओं का दिया ज्ञापन - MPCG News

सारनी युवा संघर्ष मंच ने उजड़ते शहर को बचाने सात बिंदुओं का दिया ज्ञापन

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार को प्रथम नगर आगमन पर दिया ज्ञापन

सारनी। प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार जी के प्रथम नगर आगमन पर युवा संघर्ष मंच सारनी के सदस्यों ने उजड़ते शहर को बचाने और क्षेत्र में रोजगार व्यवस्था बनाने की मांग की है।
जिस तरह आज सारनी शहर पूरी तरह से उजड़ रहा है। रोजगार के अभाव में क्षेत्र के लोगों का लगातार बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है इसके मद्देनजर क्षेत्र में रोजगार के लिए साधन उपलब्ध कराने की मांग में सारनी पावर प्लांट में 660- 660 मेगा वाट की नई दो यूनिट की स्थापना जल्द की जाए। पाथाखेड़ा सारनी के आसपास नई खदानों की स्वीकृत करवा कर जल्द खोली जाए। सारनी को पर्यटन के नक्शे में शामिल किया जाए और पर्यटन स्थल बनाने की व्यवस्था की जाए। बाबा मठारदेव की पहाड़ी पर रोपवे लगाया जाए।
सीमेंट उद्योग की स्थापना की जाए।बांस आधारित उद्योग की स्थापना की जाए। सारनी नगर पालिका क्षेत्र में सीएम राइस स्कूल व प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई चिकित्सक की व्यवस्था की जाए। सतपुड़ा जलाशय की चाइनीस झालर सफाई कर पर्यटन के हिसाब से वोटिंग व्यवस्था की जाए। इन सभी मांगों को लेकर एक चिट्ठी सीएम के नाम अभियान युवा संघर्ष मंच सारनी के सदस्य शिवाजी सुने, अशोक पचोरिया, नन्हे चंद्रवंशी, संजू डोंगरे, विजय पढ़लक, शंकर साहू, जीत आम्रवंशी ,दिनदयाल गुर्जर, स्वदेश तिवारी, सोनू सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

MP Board 5th-8th Result 2025: आज होगा जारी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट, बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म

MPCG NEWS

VIDEO: MP में कुत्ते की हत्या मामले में नया खुलासा, दरिंदों ने पहले बेजुबान की तोड़ी टांग

MPCG NEWS

बिजली चोरी पर हुई कार्यवाही की जानकारी देने बच रहे अधिकारी

MPCG NEWS

Leave a Comment