window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शाजापुर में आज हुए राहुल गांधी के भाषण के मुख्य बिंदु - MPCG News

शाजापुर में आज हुए राहुल गांधी के भाषण के मुख्य बिंदु

*इन्दौर से सिंड्रेला इमानुएल*

 

*शाजापुर में आज हुए राहुल गांधी के भाषण के मुख्य बिंदु**

 

ये व‍िचारधारा की लड़ाई है

 

• एक तरफ कांग्रेस, दूसरी तरफ RSS/BJP

 

• एक तरफ गांधी जी, दूसरी तरफ गोडसे

 

• एक तरफ मोहब्‍बत, दूसरी तरफ नफरत

 

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान हम मध्यप्रदेश में 370 किलोमीटर चले

 

यात्रा के दौरान हम किसानों, युवाओं और माताओं-बहनों से मिले। उन्होंने मुझसे कहा कि मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है

 

#BJP ने बच्चों के फंड, मिड-डे मील और स्कूल यूनिफॉर्म के फंड के साथ महाकाल कॉरिडोर में पैसा चोरी किया।

 

व्यापम स्कैम में 1 करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। यहां #MBBS की सीट्स बेची जाती है और पेपर लीक किया जाता है।

 

ये इनका राज है

 

मध्यप्रदेश के किसानों ने कहा कि यहां सरकार उनके फसलों का सही दाम नहीं देती है।

 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया।

 

हमने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्जा माफ किया लेकिन यहां BJP ने धोखा देकर सरकार चोरी कर ली।

 

प्यार, विश्वास और ऊर्जा से भरे जनसैलाब का साफ संदेश- मध्य प्रदेश में आ रही है कांग्रेस।

 

मैंने संसद में अडानी के मुद्दे पर जैसे ही भाषण दिया। BJP ने मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी।

 

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं सच्चाई बोलता हूं।

 

इंफ्रास्ट्रक्चर, डीजल-पेट्रोल, फर्टिलाइजर के जरिए जनता की जेब से पैसा निकलता है और सीधा उद्योगपतियों की जेब में जाता है।

 

हमने कर्नाटक में गरीबों, महिलाओं, किसानों के लिए 5 गारंटी दीं और उन्हें पूरा किया।

 

कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें गरीबों और कमजोरों के लिए काम करती हैं।

 

सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, ना कि एक या दो उद्योगपतियों के लिए।

 

हम मध्य प्रदेश में ऐसी ही सरकार चलाना चाहते हैं।

 

BJP ने कुछ दिन पहले महिला आरक्षण की बात की। इसपर कांग्रेस पार्टी ने सवाल पूछा-

 

‘महिला आरक्षण में OBC को आरक्षण क्यों नहीं दिया गया?’

 

PM मोदी कहते हैं कि BJP में OBC के MLA और MP हैं।

 

ऐसे में आप यह याद रखिए कि कांग्रेस के 3 मुख्यमंत्री OBC हैं।

 

हिंदुस्तान में OBC की आबादी कितनी है? क्या आपको पता है?

 

इस सवाल का जवाब कोई नहीं दे सकता।

 

इस सवाल का जवाब सिर्फ ‘जातिगत जनगणना’ से ही मिल सकता है।

 

कांग्रेस की सरकार बनते ही हम जातिगत जनगणना कराएंगे।

Related posts

भारत ने कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के बीच बड़ी खबर आई है।

MPCG NEWS

नगर गैरतगंज में स्थित गुरुकुल स्कूल में निशुल्क डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया

MPCG NEWS

VIDEO: एमपी में नदी में कूदी युवती की जान बचाने वाले ‘टीपू सुल्तान’ का SP ने किया सम्मान

MPCG NEWS

Leave a Comment