window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रायसेन में कलश यात्रा से हुई संगीतमयी श्रीराम कथा की शुरुआत:सिर पर कलश लेकर शामिल कलश यात्रा में निकली महिलाएं12 जनवरी तक जारी रहेगी श्रीरामकथा - MPCG News

रायसेन में कलश यात्रा से हुई संगीतमयी श्रीराम कथा की शुरुआत:सिर पर कलश लेकर शामिल कलश यात्रा में निकली महिलाएं12 जनवरी तक जारी रहेगी श्रीरामकथा

रायसेन में कलश यात्रा से हुई संगीतमयी श्रीराम कथा की शुरुआत:सिर पर कलश लेकर शामिल कलश यात्रा में निकली महिलाएं12 जनवरी तक जारी रहेगी श्रीरामकथा
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*
रायसेन।रायसेन शहर के शगुन मैरिज गार्डन मुखर्जीनगर कॉलोनी वार्ड 11 में संगीतमयी श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर ढोलनगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सागर रोड स्थित पाटनदेव मारुति नन्दन मंदिर से शुरू हुई, ।जो शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल मुखर्जीनगर पर पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह धर्मप्रमी बंधुओ और व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
कलश यात्रा में मुख्य जजमान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एसी अग्रवाल सिर पर श्रीराम कथा ग्रन्थ को लेकर चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चलती दिखी। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।श्रीराम कथा का वाचन मानसपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामललाचार्य महाराज मानसपीठ खजुरीताल सतना करेंगे। श्रीराम कथा की पूर्णाहुति एवं भंडारा रविवार 12 जनवरी को किया जाएगा। इस दौरान आयोजन समिति के लोगों और महिलाओं में उत्साह दिखा।उन्होंने श्रीराम कथा के महत्व के बारे मे भी बताया।श्रीराम कथा लोगों को सादगीभरा जीवन जीने की कला सिखाती है।कथा सुनने डॉ एसी अग्रवाल सुधा अग्रवाल टीआर शाक्या पवन खत्री दिनेश अग्रवाल पंडित बद्री प्रसाद पाराशर राजीव लोचन चौबे विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related posts

स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में शिवतला में प्रशासन गांव की ओर तथा जनकल्याण शिविर सम्पन्न

MPCG NEWS

अभियान चलाकर बनाए जाएं शेष हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड- कलेक्टर दुबे

MPCG NEWS

परमपिता जगत के परमात्मा के सिवाय किसी की औकात नहीं कि भारत देश को हिन्दु राष्ट्र घोषित कर दे जब समय आएगा तो परमात्मा पूरे जगत को हिन्दुराष्ट्र कर देगें-पं मुरलीधर महाराज

MPCG NEWS

Leave a Comment