window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ब्रेकिंग MP:जनसुनवाई में गायब रहे बड़े अधिकारी - MPCG News

ब्रेकिंग MP:जनसुनवाई में गायब रहे बड़े अधिकारी

स्थापना दिवस पर आधे दिन का था अवकाश, पूरे दिन की छुट्टी मार रहे अधिकारी

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की जनसुनवाई में बड़े अधिकारी नदारद रहे। सिर्फ दो ही पुलिस अधिकारी जनसुनवाई कर रहे हैं। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय विभागों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। पुलिस अधिकारी पूरे ही दिन की छुट्टी पर नजर आ रहे हैं।

दीपावली के बाद से ही लगातार छुट्टियों का माहौल सरकारी विभागों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है पर पुलिस विभाग के अधिकारी सुबह से ही नदारद नजर आ रहे हैं।

दरअसल मंगलवार को जनसुनवाई में वरिष्ठ अधिकारियों को मौजूद रहना अनिवार्य होता है पर पुलिस जनसुनवाई में शिकायतकर्ता तो पहुंचे हैं लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जनसुनवाई से नदारद नजर आ रहे हैं। दो ही अधिकारी बैठकर पूरी जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं को सुनने में जुटे हुए हैं। दोपहर एक बजे तक और शिकायतकर्ता पहुंचेंगे ऐसे में कहीं ना कहीं शिकायतकर्ता परेशान होते नजर आएंगे।

Related posts

VIDEO: MP में ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने किया सुसाइड, सीसीटीवी में कैद घटना

MPCG NEWS

आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी

MPCG NEWS

TRANSFER: बैतुल, छिंदवाड़ा समेत कई जिले के प्रिंसिपल के थोकबंद तबादले

MPCG NEWS

Leave a Comment