window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ब्रेकिंग: 24 अगस्त को छिंदवाड़ा जाएंगे CM शिवराज, जामसवली में बनेगा हनुमान लोक - MPCG News

ब्रेकिंग: 24 अगस्त को छिंदवाड़ा जाएंगे CM शिवराज, जामसवली में बनेगा हनुमान लोक

पांढुर्णा और मुलताई को मिलाकर नए जिले का गठन का एलान भी कर सकते शिवराज ?

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे चुनावी माहौल गरमाते जा रहा है। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने दिग्गजों की घेराबंदी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 अगस्त को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जाएंगे। वहीं 23 अगस्त को दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज के गढ़ बुधनी जाएंगे।

सीएम शिवराज 24 अगस्त को पीसीसी चीफ कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में जन दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज हनुमान लोक बनवाने की घोषणा करेंगे। छिंदवाड़ा के जामसावली में 336 करोड से भव्य हनुमान लोक बनेगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों की पार्टी एक दूसरे को टक्कर दे रही है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा में कमलनाथ के हनुमान मंदिर का जवाब शिवराज सरकार हनुमान लोक से दिया देगी। जानकारी के लिए बता दें कि जामसावली में हनुमान लोक बनेगा।

बता दें कि सीएम शिवराज बैतूल भी जाएंगे और चरण पादु का योजना में लाभार्थियों को सामग्री बाटेंगे। सीएम शिवराज दोनों जिलों के प्रवास के दौरान पांढुर्णा और मुलताई को मिलाकर नए जिले का गठन का एलान भी कर सकते हैं।

Related posts

बड़ी खबरः सेंट्रल जेल में आतंकी बैठे भूख हड़ताल पर, जेल प्रबंधन ने किया इनकार

MPCG NEWS

होली बाजार में मिलावट का खतरा: विभाग कब दिखाएगा सख्ती ?

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ के करीबी विधायक BJP में शामिल, CM ने दिलाई सदस्यता

MPCG NEWS

Leave a Comment