window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बीजेपी कांग्रेस संगठन चुनाव: भाजपा में न किसी नेता की सिफारिश का बनेगा ना पॉकेट का बनेगा ,अगर बनेगा तो सिर्फ संगठन का जिला अध्यक्ष दिल्ली में चल रहा है बीजेपी जिला अध्यक्ष का मंथन - MPCG News

बीजेपी कांग्रेस संगठन चुनाव: भाजपा में न किसी नेता की सिफारिश का बनेगा ना पॉकेट का बनेगा ,अगर बनेगा तो सिर्फ संगठन का जिला अध्यक्ष दिल्ली में चल रहा है बीजेपी जिला अध्यक्ष का मंथन

बीजेपी कांग्रेस संगठन चुनाव: भाजपा में न किसी नेता की सिफारिश का बनेगा ना पॉकेट का बनेगा ,अगर बनेगा तो सिर्फ संगठन का जिला अध्यक्ष दिल्ली में चल रहा है बीजेपी जिला अध्यक्ष का मंथन
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन। भाजपा कांग्रेस में संगठन के चुनाव चल रहे हैं इसे लेकर भाजपा में की रायशुमारी में नेताओं के सामने170 नाम आए थे।कुछ नाम मोबाइल फोन पर भी आए थे।लेकिन संगठनके नेताओं की एक राय ना बनने की वजह से मामला दिल्ली के संगठन के शीर्ष नेताओं के पास गेंद पहुंच गई है ।फिलहाल वहां मंथन चल रहा है ।जल्द ही एक दो रोज में भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा हो जाने की संभवनाएं हैं।बताया जा रहा है ना किसी नेता की सिफारिश का ना पॉकेट का जिला अध्यक्ष बनेगा अगर भाजपा जिलाध्यक्ष बनेगा तो सिर्फ संगठन के नेताओं की सिफारिश पर।
25 से 30 जनवरी तक मिल सकता हैं कांग्रेस को जिलाध्यक्ष
भाजपा में तेज तो कांग्रेस में अंदरखाने चल रही जिला अध्यक्ष के चुनाव की हलचल,भाजपा में मंडल अध्यक्ष देंगे नाम।
अब जल्द ही मिल सकते हैं भाजपा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष।दोनों प्रमुख राजनैतिक पार्टी भाजपा कांग्रेस के रायसेन जिले में संगठन चुनाव चल रहे हैं।28 से 30 जनवरी 2025 के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना है।भाजपा में जिलाध्यक्ष की घोषणा एक दो रोज में हो सकती है।
कमजोर कड़ियों को साधने की चुनौती: दोनो ही दलों के लिए जिले में कमजोर क्षेत्रों को साधने की बड़ी चुनौती होगी। वर्तमान में जिले में भाजपा के तीन तथा कांग्रेस का एक विधायक है। जहां जिस पार्टी से विधानसभा में प्रतिनिधि नहीं है वहां उस पार्टी को मजबूत करने की सोच के साथ अध्यक्ष का नाम तय करने की चुनौती होगी। जो कांग्रेस के लिए दो गुना ज्यादा बड़ी है।बताया जा रहा है कि रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के हमेशा पार्टी में सक्रिय रहने और सभी कांग्रेसियों युवा कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को एकसाथ चलने को लेकर इन पर बड़े नेताओं की भी एकराय बन सकती है।
भाजपा और कांग्रेस में संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई है। भाजपा की चुनावी प्रक्रिया संगठन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चल रही है।जबकि कांग्रेस का अध्यक्ष संगठन द्वारा जिले को सौंपा जाएगा। लंबे समय से कांग्रेसी जिले में नेतृत्व का इंतजार कर रहे हैं।दूसरी ओर भाजपा में अध्यक्ष का चुनाव वर्तमान अध्यक्ष के रहते होगा। संगठनात्मक रूप से यह अंतर कार्यकर्ताओं को भी प्रभावित करता है। बहरहाल दोनो ही दलों के का कार्यकर्ताओं को उनका नया अध्यक्ष जनवरी महीने के आखिर तक मिल जाएगा।
कांग्रेस में संगठन से मिलेगा अध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी का जल्द मिलेगा जिलाध्यक्ष।रायसेन कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के नाम पैनल में गए हैं।
भाजपा में इन नामों की है चर्चा
भाजपा से जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान अध्यक्ष राकेश शर्मा के अलावा विजय शुक्ला केशव रघुशंवी पवन रघुवंशी धर्मेद्र राजपूत रविंद्र विजयवर्गीय ओपी मीणा जीवन पाल पंकज श्रीवास्तव डब्बू भैय्या बाड़ी धीरेंद्र सिंह कुशवाह के नाम चर्चाओं में हैं।
कांग्रेस में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया की वजह से सियासत गर्मा गई है। बताया जा रहा है कि संगठन से सीधे नियुक्ति पत्र जारी होगा। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श तथा जिले के कमजोर क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श के बाद नया अध्यक्ष नियुक्त होगा।
भाजपा में आधे दर्जन मण्डल अध्यक्ष होल्ड पर…बनीं संशय की स्थिति
भाजपा संगठन चुनाव के चलते अभी तक आधे दर्जन नगर और ग्रामीण मण्डल अध्यक्षों की घोषणा होल्ड पर है।इनमें सांची विधानसभा क्षेत्र के रायसेन नगर मण्डल अध्यक्ष के अलावा साँची सांचेत ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष।इसके अतिरिक्त भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में बाड़ी भोजपुर ग्रामीण नगर मण्डल अध्यक्ष,सिलवानी विस क्षेत्र के सिलवानी बेगमगंज ग्रामीण नगर मण्डल अध्यक्ष शामिल है।

Related posts

आमजन की शिकायतों का पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से करें निराकरण- कलेक्टर दुबे

MPCG NEWS

अजब गजब: अस्पताल से चुराते थे बच्चें और 6 लाख रुपए में कर देते नवजात बच्चों का सौदा

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा के एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर करनल थॉमस उम्मन ने किया जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के स्कूल कॉलेज का निरीक्षण

MPCG NEWS

Leave a Comment