window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बड़ी खबर: अतीक अशरफ मौत खुलासा, मीडियाकर्मी बनकर आए थे अतीक-अशरफ के हमला, सामने आई तस्वीर - MPCG News

बड़ी खबर: अतीक अशरफ मौत खुलासा, मीडियाकर्मी बनकर आए थे अतीक-अशरफ के हमला, सामने आई तस्वीर

आरोपियों के पास से मिले डमी माइक और कैमरे, अचानक बोला हमला

प्रयागराज। अतीक और अशरफ पर गोली बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले तीनों हमलावरों की पहचान सामने आ गई है. इन तीनों की पहचान सन्नी, लवलेश और अरुण के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक ये तीनों आरोपी कथित मीडियाकर्मी बनकर यहां आए थे और इसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. तीनों हमलावरों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.

इसे भी पढ़े – बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या,1 पुलिसकर्मी घायल, देखे VIDEO

गौरतलब है कि माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दौरान दोनों भाई भारी सुरक्षा घेरे में थे और मीडिया के कैमरे चालू थे.

अचानक बोला हमला

बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में शनिवार रात हत्या कर दी गई. इन दोनों को पुलिस की टीम मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल ले गई थी. मेडिकल जांच के बाद इन दोनों को लेकर पुलिस की टीम वापस लौट रही थी. अशरफ और अतीक मीडिया के कैमरों के सामने थे और अपनी बाइट दे रहे थे. तभी अचानक तीनों आरोपी हमला बोल देते हैं और अतीक और अशरफ की हत्या कर देते हैं.

आरोपियों के पास से मिले फेक कैमरे

बताया जाता है कि तीनों हमलावर मीडियाकर्मी के रूप में वहां पर पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक यह तीनों अतीक अहमद से बाइट लेने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान तीनों ने पहले अतीक और फिर अशरफ के ऊपर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर डाली. इसके बाद तीनों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. बाद में पुलिस ने उनके पास से जो कैमरा और माइक आइडी बरामद की है वह फेक है. बताया जाता है कि उनके पास डमी कैमरा था और उसमें बैटरी तक नहीं लगी थी.

Related posts

Sunny Leone बनेंगी पुलिस कांस्टेबल: एडमिट कार्ड हुआ वायरल, जाने क्या है सच्चाई ?

MPCG NEWS

इंदौर-रतलाम पैसेंजर में लगी आग: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जली

MPCG NEWS

MP पुलिस को BSNL पर नहीं रहा अब भरोसा, PHQ ने सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को एयरटेल में सिम पोर्ट करने का दिया आदेश

MPCG NEWS

Leave a Comment