window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पोयम,,, खुद की खोज,,,, खूबसूरत कविता संग्रह - MPCG News

पोयम,,, खुद की खोज,,,, खूबसूरत कविता संग्रह

हरदा

समझदारी से मेरी दोस्ती है अब
नादानियों से मेरी जंग हो गई।।

ख्वाबों से बातचीत नहीं मेरी
अब मनमौजी मेरी बंद हो गई।।

जिम्मेदार होने का एहसास है फकत
ख्वाहिशें भी मेरी खत्म हो गई।।।

दुनियां में अपनों की कमी कहां
खुद से बातें ही मरहम हो गई।।।

रिश्ते सब नाम काम के है
प्यार की लहर इनमें मंद हो गई।।।

वक्त कहां की ठहर जाए ज़रा
खुशियों की वजह भी चंद हो गई।।

दुनियां की भाग दौड़ में
ना जाने कब मैं खुद गुम हो गई।।

🖊️🖊️🖊️🖊️🖊️
कविता सरोदे( हरदा )

Related posts

चैंबर के बाहर सफाई कर्मचारी घण्टों इंतजार करते रहे लेकिन नपा सीएमओ कुर्सी से गायब रहीं

MPCG NEWS

चिरमिरी थाना पुलिस स्टाफ की कमी से जूझ रहा जिला एमसीबी एक ही महिला स्टाफ पर निर्भर पूरा जिला

MPCG NEWS

रातापानी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र में अनुभूति कार्यक्रम सम्पन्न

MPCG NEWS

Leave a Comment