window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पेसा एक्ट ग्राम सभा ने किया शराब पीकर आपसी विवाद करने वालों का निपटारा - MPCG News

पेसा एक्ट ग्राम सभा ने किया शराब पीकर आपसी विवाद करने वालों का निपटारा

जुन्नारदेव

आज दिनांक 29/08/2024 दिन गुरुवार को जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खामखेड़ा रैय्यत के ग्राम तानसी में रमेश और शेषु कूड़ापे के बीच में आपसी विवाद हो जाने के कारण पेसा ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसमे रमेश द्वारा शेषु कूड़ापे को शराब पीकर गाली गलौज करने व मारने काटने की धमकी दिया गया था।पेसा ब्लॉक समन्वयक श्री चंद्रभान उइके के मार्गदर्शन में उपरोक्त मामले के निराकरण के लिए पेसा ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमे पेसा एक्ट ग्राम सभा अध्यक्ष, शान्ति एवं विवाद निवारण समिति के सदस्य और समस्त ग्राम वासी के माध्यम से दोनो के बीच में समझौता कराया गया, और रमेश ने शराब पीकर विवाद किया उस पर आर्थिक दण्ड रखा गया l जिसमे सरपंच महोदय पुलकराम आहके , पेसा एक्ट ग्राम सभा अध्यक्ष दिनेश धुर्वे , शान्ति एवं विवाद निवारण समिति के सदस्य, पेसा मोबेलाईजर देहनी आहके ,और ग्रामवासी उपस्थित रहे व मामला का शांतिपूर्वक तरीके से निराकरण किया गया l

Related posts

महंत श्री काशीवन गोस्वामी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

MPCG NEWS

वीर बाल दिवस पर शैक्षणिक संस्थाओं में निबंध लेखन कविता चित्रकलां सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन

MPCG NEWS

मृत युवक के परिवार जनों का कहना पुलिस की पिटाई के बाद युवक ने खाया जहर मौत के बाद परिजनों ने थाने के सामने शव रख किया प्रदर्शन

MPCG NEWS

Leave a Comment