window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पीआईबी भोपाल द्वारा जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से मीडिया कार्यशाला आयोजित - MPCG News

पीआईबी भोपाल द्वारा जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से मीडिया कार्यशाला आयोजित

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।रायसेन स्थित अमोघ होटल में गुरुवार को दोपहर पीआईबी भोपाल द्वारा जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से पत्रकार बंधुओ के लिए एक दिवसीय कार्यशाला वार्तालाप आयोजित किया गया।जिसमें पत्रकारों की जटिल समस्याओं कठिनाइयों पर फोकस डाला गया।
सांची के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर अरविंद दुबे तथा जिला पुलिस अधीक्षक विकाश शहवाल पीआरओ अनुभा सिंह जिला लीड बैंक अधिकारी एचएस सोनी की विशिष्ट उपस्थिति में मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” आयोजित की गई। कार्यशाला में वरिष्ठ अधिकारीगण तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि चाहे कृषि से संबंधित ऊर्जा से सूचनाएं केंद्र व प्रदेश सरकारों की जन कल्याण कारी योजनाओं हों मीडिया कर्मियों द्वारा उनका भरपूर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।यह बड़ी खुशी की बात है।डॉ चौधरी ने कहा कि आपकी जटिल समस्याओं और परेशानियों को भी सुना जाएगा और जिला व पुलिस प्रशासन के अफसरों के जरिए सुलझा लिया जाएगा।
कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है वह काबिले तारीफ़ है।

Related posts

नशा परिवार और समाज के लिए अभिशाप है सभी मिलकर नशामुक्त समाज का निर्माण करें

MPCG NEWS

स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही

MPCG NEWS

सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार ने सांची विधानसभा निर्वाचन अभ्यर्थियों तथा अधिकृत प्रतिनिधिनियों के साथ ली बैठक

MPCG NEWS

Leave a Comment