window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पाथाखेड़ा में खून की होली: मारपीट कर युवक को किया लहूलुहान, सारनी पुलिस ने किया 4 हमलावरों को गिरफ्तार - MPCG News

पाथाखेड़ा में खून की होली: मारपीट कर युवक को किया लहूलुहान, सारनी पुलिस ने किया 4 हमलावरों को गिरफ्तार

भाजपा युवा मोर्चा सारणी मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल समेत मयूर पुलिस की गिरफ्त से बाहर अन्य 4 आरोपी पहुंचे जेल

बैतूल/सारनी। जिले की घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले पाथाखेड़ा चौकी क्षेत्र में 3 मार्च मंगलवार रात युवकों द्वारा खून की होली खेली गई। मामला पाथाखेड़ा क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में सारनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सारणी मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल पर 307 का मामला दर्ज हुआ। फिलहाल पुलिस प्रेस नोट के अनुसार मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल क्षेत्र से फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार 3 मार्च 2026 की रात राजेंद्र नगर पाथाखेड़ा निवासी राजकमल गिरी (24) पिता संजय गिरी पर कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोपियों ने राजकमल गिरी के साथ मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उसे प्राणघातक चोटें आईं।

भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा सारणी मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के साथ विधायक की तस्वीर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में समीर अंसारी (22) निवासी कैलाश नगर शोभापुर कॉलोनी, प्रमोद उर्फ तरुण लाहोरिया (29) निवासी अंबेडकर नगर पाथाखेड़ा, सागर पवार (24) निवासी जगजीवन नगर पाथाखेड़ा और पवन पुरी (28) निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296 (ए), 109(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को 5 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं इस मामले में शामिल मयूर मकवाने (23) और मुकेश जायसवाल (35) अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Related posts

पीथमपुर घटना पर CM डॉ. मोहन ने लिया संज्ञान, यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन को लेकर देर रात बुलाई बैठक

MPCG NEWS

MP हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का बड़ा फैसलाः भ्रष्ट न्यायाधीश के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में कोई भी सदस्य शामिल नहीं होंगे, जारी की सूचना

MPCG NEWS

Betul Crime खुलासा: आब कारी कार्यालय एवं साड़ी सरोवर में हुई चोरी का गंज पुलिस ने किया खुलासा

MPCG NEWS

Leave a Comment