window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); देशभर में रही कृष्णजन्माष्टमी की धूम। आंगनवाड़ी में भी मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव - MPCG News

देशभर में रही कृष्णजन्माष्टमी की धूम। आंगनवाड़ी में भी मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

जुन्नारदेव।

आज पूरे भारत देश में श्री कृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर सभी मंदिरों, धर्म प्रेमियों, सांस्कृतिक समितियां एवं धार्मिक संगठनों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। झांकी, रैली से समाहित कृष्णजन्माष्टमी में कहीं मटकी फोड़ की प्रतियोगिता है, तो कहीं अनेक अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, तो कहीं रंगारंग धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं। कहीं विशाल भंडारा है तो कहीं पूजन हवन एवं सर्व की भलाई के लिए प्रार्थना  की जा रही है। श्री कृष्ण के गुनो से प्रेरित हर मां यही चाहती है कि उसका जन्म लेने वाला पुत्र श्री कृष्ण की तरह गुनी हो। इन्हीं सब सिद्धांतों के बीच जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 2 में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया जिसमे वार्ड के बच्चों की राधा कृष्णा के रूप में झाकी सजाई गई। इस अवसर पर मटकी फोड़ का कार्यक्रम किया गया और उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में आगन बाड़ी कार्य कर्ता नंदिनी विश्वकर्मा, सहायिका जयवती विश्वकर्मा वार्ड की महिलाएं एवम बच्चे उपस्थित थे।

Related posts

भारी बारिश में तिरपाल में हुए अंतिम संस्कार की खबर मिलते ही लोकसभा सांसद ने तत्काल जिला कलेक्टर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत को मोक्ष धाम बनाने के लिए लिखा पत्र।

MPCG NEWS

जुन्नारदेव: रेत चोरी में अव्वल बिट्टू और चमन: अवैध गतिविधियों का गढ़ बना नवेगांव क्षेत्र

MPCG NEWS

स्कूलों में भी मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी। बच्चे रहे उपस्थित

MPCG NEWS

Leave a Comment