window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाकर रोक सकते हैं अनेक दुर्घटनाएं कलेक्टर एसपी ने रायसेन में ट्रालियों में लगाया रेडियम - MPCG News

ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाकर रोक सकते हैं अनेक दुर्घटनाएं कलेक्टर एसपी ने रायसेन में ट्रालियों में लगाया रेडियम

ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाकर रोक सकते हैं अनेक दुर्घटनाएं
कलेक्टर एसपी ने रायसेन में ट्रालियों में लगाया रेडियम किसान भाईयों को भी दी ट्रालियों में रेडियम लगाने की समझाईश
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन स्थित दशहरा मैदान में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे ने किसान भाईयों को ट्रेक्टर-ट्रालियों से दुर्घनाओं में कमी लाने हेतु ट्रालियों में रेडियम लगाने की समझाईश दी। कलेक्टर तथा एसपी द्वारा स्वयं भी दशहरा मैदान में धान विक्रय हेतु खड़ी ट्रालियों में रेडियम लगाया। उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में किसान भाई ट्रेक्टर-ट्राली से अपनी उपज विक्रय हेतु कृषि उपज मण्डी ला रहे हैं जो कि समीपस्थ दशहरा मैदान में नीलामी हेतु खड़ी होती हैं।
कलेक्टर दुबे ने किसान भाईयों से संवाद करते हुए कहा कि प्रायः ट्रालियों और वाहन की आपस में होने वाली दुर्घटनाओं में अधिकांश मामलों में रात में अंधेरे के समय ट्रालियों में पीछे से दोपहिया या चार पहिया वाहन टकराने संबंधी दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसी दुर्घटनाओं में कई वार वाहनचालक को गंभीर चोट लगती है या मृत्यु भी हो जाती है। ऐसी अधिकांश दुर्घटनाओं को हम छोटे से प्रयास से रोक सकते हैं और वह है ट्रालियों में पीछे की तरह रेडियम लगाकर। हमारा यह प्रयास अनेक दुर्घटनाओं को रोक सकता है। कलेक्टर दुबे ने किसान भाईयों से कहा कि यहां काउंटर बनाया गया है जहां वेण्डर द्वारा बेहद कम कीमत पर रेडियम उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान भाई अपनी ट्रालियों में रेडियम जरूर लगाएं। इस पर कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाईयों ने एक स्वर में अपनी ट्रालियों में रेडियम लगाने की बात कही। साथ ही अन्य किसान भाईयों को भी रेडियम लगाने हेतु प्रेरित करने की बात कही।
कलेक्टर दुबे ने किसान भाईयों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की समझाइश देते हुए कहा कि गांव की सड़क से मुख्य मार्ग पर आते समय वाहन स्पीड धीमी रखनी चाहिए। इसके अलावा सभी को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। इससे सिर में चोट नहीं लगती और गंभीर स्थिति भी नहीं बनती। पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे द्वारा भी किसान भाईयों को अपनी ट्रालियों में रेडियम लगाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने किसान भाईयों से कहा कि मोटरयान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने का कार्य करने वाले गुड समेरिटन (नेक व्यक्ति) को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को शीघ्र अस्पताल पहुंचाकर हम उसकी जान बचा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी अशासकीय या शासकीय अस्पताल औपचारिकताओं के नाम पर या अन्य कारणों से इलाज की मनाही या इलाज में देरी नहीं कर सकती है। इसके अलावा घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति के लिए दुर्घटना मामले में गवाह बनना भी बाध्यकारी नहीं है।

Related posts

मनमानी: निजी बस संचालकों पर परिवहन विभाग के अफसर मेहरबान भोपाल तक जाने के लिए बिठाते हैं, लेकिन यात्रियों के लिए रास्ते में ही उतार देते हैं

MPCG NEWS

अधिकारी की मिली भगत से राशन वितरण में हो रहा बड़ा गोलमाल।

MPCG NEWS

सड़क पर वाहन खड़े कर किया जा रहा अतिक्रमण 20 फीट की सड़क 10 फीट में तब्दील गलियों की सड़क संकरी होने से वाहन चालकों को आने-जाने में खड़ी हो रही परेशानी

MPCG NEWS

Leave a Comment