window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जिले के 154807 किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत अंतरित हुए 309614000 रू - MPCG News

जिले के 154807 किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत अंतरित हुए 309614000 रू

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में 66406200 रू अंतरित
कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में किसान कल्याण योजना लाड़ली बहना सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा पीएम उज्जवल योजना राशि अंतरण कार्यक्रम सम्पन्न

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन**

रायसेन 05 जुलाई 2024
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन कलेक्टर अरविंद दुबे एसडीएम मुकेश सिंह अधीक्षक भू-अभिलेख श्री राजेश राम सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा टीकमगढ़ जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से रायसेन जिले के भी हितग्राहियों के खातों में विभिन्न योजनाओं की राशि अंतरित की गई। एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया। इसके उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन तथा कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा विभिन्न हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कलेक्टर दुबे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिले के 154807 किसानों के खाते में दो-दो हजार रू के मान से 30 करोड़ 96 लाख 14 हजार रू की राशि अंतरित की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले की 250938 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 30 करोड़ 63 लाख 78 हजार 300 रूपए, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के कुल 110677 पेंशनर्स के खाते में 6 करोड़ 64 लाख 6 हजार 200 रू तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राहियों के खाते में 65 लाख 24 हजार 320 रू की राशि अंतरित की गई।

जिले के लाभार्थी किसानों के खातों में अंतरित हुए 309614000 रू

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत रायसेन जिले के 154807 लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त की राशि कुल 30 करोड़ 96 लाख 14 हजार रू अंतरित किए गए हैं। इसमें उदयपुरा विधानसभा के 49714 किसानों के बैंक खाते में 09 करोड़ 94 लाख 28 हजार रू, भोजपुर विधानसभा के 22650 किसानों के बैंक खाते में 04 करोड़ 53 लाख रू, सांची विधानसभा के 41822 किसानों के बैंक खाते में आठ करोड़ 36 लाख 44 हजार रू और सिलवानी विधानसभा के 40621 किसानों के बैंक खाते में आठ करोड़ 12 लाख 42 हजार रू की राशि अंतरित हुई।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में 66406200 रू अंतरित

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के कुल 110677 पेंशनर्स के खाते में 6 करोड़ 64 लाख 6 हजार 200 रू की राशि अंतरित की गई। इसमें वृद्धावस्था पेंशन योजना के 52178 हितग्राहियों के खाते में 31306800 रू, विधवा पेंशन योजना के 17297 हितग्राहियों के खाते में 10378200 रू, निःशक्तजन पेंशन योजना के 2752 हितग्राहियों के खाते में 1651200 रू, कन्या अभिभावक पेंशन येजना के 820 हितग्राहियों के खाते में 492000 रू, मानसिक बहुविकलांग सहायता योजना के 1168 हितग्राहियों के खाते में 7000800 रू, कल्याणी पेंशन योजना के 19818 हितग्राहियों के खाते में 11890800 रू, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 16644 हितग्राहियों के खाते में 9986400 रू की राशि अंतरित की गई।
पीआरओ/स0क्र0 28/07-2024

Related posts

अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नवाटोला बैरियर में वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान 9 लीटर शराब की जप्ती

MPCG NEWS

स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती भदोरिया ने दिलाई मतदान की शपथ संकल्प पत्र भी भरवाए

MPCG NEWS

बारिश शुरू होते ही नलों में फिर आने लगा गंदा बदबूदार पानी पार्षद से लेकर नपाध्यक्ष, नपा अधिकारियों से नागरिकों ने की शिकायत

MPCG NEWS

Leave a Comment