window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जनपद पंचायत कार्यालय से प्रिंटर एवं बेटरीया चोरी - MPCG News

जनपद पंचायत कार्यालय से प्रिंटर एवं बेटरीया चोरी

चोरों ने 1 प्रिंटर समेत 13 बैटरीयों पर हाथ साफ किया

मुलताईं। नगर में चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि चोर शासकीय कार्यालय को भी नही छोड़ रहे है। बीते 3 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने जनपद पंचायत कार्यालय से प्रिंटर बैटरियां चोरी कर ले गए। बताया जाता है बीते 3 जुलाई की रात अज्ञात चोरों द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय मुलताईं की छत पर चढ़कर अंग्रेजी कवेलू हटाकर कार्यालय में प्रवेश किया और कम्प्यूटर कक्ष से कैनान कम्पनी का1 प्रिंटर एवं 1 बड़ी बैटरी तथा सीढ़ियों के सामने दरवाजे के पास रखी क़रीब 12 छोटी बैटरी करीब 25 हजार रुपए का सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गए। जनपद पंचायत सीईओ मनीष शेंडे ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की है।

Related posts

MP में घूस लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार: EOW ने 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

MPCG NEWS

सारणी: कियोस्क सेंटरों पर लाड़ली बहना योजना की KYC होगी मुफ्त

MPCG NEWS

Betul News: खाना नही देने पर दीपावली की रात पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को आजीवन कारावास

MPCG NEWS

Leave a Comment