window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदावाड़ा: पेड़ से टकराकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत - MPCG News

छिंदावाड़ा: पेड़ से टकराकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्राइवर समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत

जुन्नारदेव। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

हादसा जुन्नारदेव क्षेत्र के दमुआ थाना अंतर्गत सारणी मार्ग पर हुआ है। दरअसल, एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही दबने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related posts

वन विभाग का मामला प्रकाश में आया जहां पर वन मंडल रायसेन पूर्व रेंज रेंजर प्रवेश पाटीदार वन अमले ने पकड़ा अवैध खनिज परिवहन में लिप्त डंफर ।

MPCG NEWS

Betul News: खाना नही देने पर दीपावली की रात पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को आजीवन कारावास

MPCG NEWS

मेवात में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुए हिंदुओं पर आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल शहडोल द्वारा इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया गया*

MPCG NEWS

Leave a Comment