window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: BMO ने महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, कहा - मुझे क्या सर्विस दे पाओगी …? FIR दर्ज - MPCG News

छिंदवाड़ा: BMO ने महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़, कहा – मुझे क्या सर्विस दे पाओगी …? FIR दर्ज

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का सिविल अस्पताल परासिया इन दिनों सुर्खियों में है। यहां एक BMO ने महिला डॉक्टर से यह पूछा कि वे उन्हें क्या सर्विस दे पाएंगी? इस पर महिला डॉक्टर ने BMO के खिलाफ थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। साथ ही आरोप लगाया कि वह लगातार उन्हें वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा था।

सिविल अस्पताल परासिया में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. प्रमोद वाचन और महिला दंत चिकित्सक के बीच का विवाद अब प्रदेश स्तर तक पहुंच गया है। आज राज्य संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी मोर्चा मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों के साथ महिला दंत चिकित्सक ने परासिया थाने पहुंच कर ब्लाक मेडिकल अधिकारी और उनके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि ब्लॉक मेडिकल अधिकारी अश्लील बातें करते हैं। उनसे उपकरण की मांग करने पर एवज में अनुचित डिमांड करते हैं। उनका दोस्त भी शिकायतें वापस लेने का दबाब बना रहा है। जिसकी शिकायत करने अपने संगठन के साथ आई हूं।

राज्य संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी मोर्चा मध्यप्रदेश के पदाधिकारी ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि ब्लाक मेडिकल अधिकारी की कई शिकायत मिल रही है। वे हमेशा अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारी और डॉक्टरों को मानसिक रूप से परेशान करते हैं। बता दें कि रोजाना एक नए विवाद से स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं पर असर पड़ रहा है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। आज पीड़िता अपने प्रदेश संगठन के साथ जाकर ब्लॉक, मेडिकल अधिकारी और दोस्त के खिलाफ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बहरहाल पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

बड़ी खबर: MP में घूसखोर BMO रिश्वत लेते गिरफ्तार: लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

MPCG NEWS

सारणी: जय स्तंभ चौक में दुकान को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

MPCG NEWS

BJP समर्थित सरपंच समेत 11 लोग गिरफ्तार, एमपी में गांजा तस्करी करते पकड़ाए नेताजी

MPCG NEWS

Leave a Comment