window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: स्कूल से दिनदहाड़े छात्र का अपहरण, जीआरपी पुलिस ने की मासूम से बात, देखे वीडियो - MPCG News

छिंदवाड़ा: स्कूल से दिनदहाड़े छात्र का अपहरण, जीआरपी पुलिस ने की मासूम से बात, देखे वीडियो

ट्रेन में बदमाशों के चंगुल से छूटने की कहानी जीआरपी को सुनाई बच्चे ने

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में एक 12 वर्षीय बालक का दिनदहाड़े स्कूल से अपहरण कर लिया गया। उसको ट्रेन के माध्यम से दिल्ली ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बालक ने होशियारी दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुटकारा पा लिया और दूसरी ट्रेन में बैठकर छिंदवाड़ा पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को उसके अभिभावकों को सौंपा और अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

बताया जाता है कि जुन्नारदेव के अरविंद स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय बालक का आज स्कूल से उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह शौचालय के लिए गया हुआ था. वहां से उसका मुंह बंद कर ट्रेन में लेटा दिया गया. बालक ने होशियारी दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर अपने बंधनों को खोल लिया और भागकर दूसरी एक मेमो ट्रेन में जाकर छुप गया। स्टेशन में टीसी दिखाई देने पर वह टीसी के पीछे जाकर छिप गया, लेकिन उसने टीसी को अपनी परेशानी नहीं बताई।

 

इसके बाद वह मेमो ट्रेन के माध्यम से छिंदवाड़ा पहुंच गया, जहां उसने जीआरपी को अपनी आपबीती बताई। जीआरपी ने बच्चे को अभिरक्षा में लेकर अभिभावकों को सूचित किया और उनके आने पर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।

Related posts

MP Board Exam: विषय के हिसाब से तैयार हो रही उत्तर पुस्तिका, आदेश जारी

MPCG NEWS

भारी बारिश में तिरपाल में हुए अंतिम संस्कार की खबर मिलते ही लोकसभा सांसद ने तत्काल जिला कलेक्टर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत को मोक्ष धाम बनाने के लिए लिखा पत्र।

MPCG NEWS

जुन्नारदेव/नवेगांव: दो आरोपियों ने 13 वर्षीय बालिका के साथ किया दुष्कर्म, पीड़ित बालिका हुई 3 महीने की प्रेग्नेंट

MPCG NEWS

Leave a Comment