window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: गैस एजेंसी से 7.50 लाख की लूट, बदमाशों ने कैशियर को बंधक बनाकर लूटे कैश - MPCG News

छिंदवाड़ा: गैस एजेंसी से 7.50 लाख की लूट, बदमाशों ने कैशियर को बंधक बनाकर लूटे कैश

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक गैस एजेंसी से लूट का मामला सामने आया है। जहां कैशियर को बंधक बनाकर दो बदमाशों ने 7 लाख 50 हजार की रकम लूट ली। मामला सौंसर के बाजार चौक स्थित इंडेन गैस एजेंसी का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सौसर इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर अश्विन वाल्मीकि ने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह 9 बजे गैस एजेंसी दफ्तर का शटर खोलकर अंदर आया । अंदर आते ही पीछे से आए दो अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिए। उसने पुलिस को बताया कि बैंक बंद होने के कारण ऑफिस में रखा पैसा वह जमा नहीं कर पाया था।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला जांच में लिया है । पुलिस ने इंडेन गैस संचालक द्वारा सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने पर सवाल भी खड़े किए हैं । पुलिस के अनुसार शक की सुई कैशियर की तरफ भी है। पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है । पुलिस द्वारा कैशियर से भी कड़ी जांच पड़ताल की जा रही है।

Related posts

छिंदवाड़ा: राष्ट्रीय हिंदू सेना ने दी मानवता की मिशाल, बढती ठंड को देखते किया 150 कंबलों का वितरण

MPCG NEWS

एक मधुमक्खी ने ली 22 साल के युवक की जान, हुआ कुछ ऐसा जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

MPCG NEWS

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, नौ घायलों का इलाज जारी

MPCG NEWS

Leave a Comment