window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कलेक्टर एसपी ने पुलिस लाईन में किया पौधरोपण जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत सभी थाना परिसरों में किया गया पौधरोपण - MPCG News

कलेक्टर एसपी ने पुलिस लाईन में किया पौधरोपण जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत सभी थाना परिसरों में किया गया पौधरोपण

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन 11 जुलाई 2024
जिले में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ के तहत गुरूवार को पुलिस विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में स्थित थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों द्वारा पौधरोपण किया गया। रायसेन स्थित पुलिस लाईन में कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल द्वारा पौधरोपण किया गया। कलेक्टर दुबे ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु शुरू किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत सम्पूर्ण प्रदेश में पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस लाईन सहित जिले में स्थित सभी थाना परिसरों में लगभग 1500 से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। पुलिस लाईन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एसडीओपी प्रतिभा शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

Related posts

डॉ आनंद पटेल इंदिरा गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत

MPCG NEWS

सांची विधानसभा बनेगी प्रदेश मेंमॉडल: डॉ प्रभुराम चौधरी आपके विश्वास की डोर को बनाऊंगा मजबूत विकास और उन्नति के लिए करूंगा भारत भरसक कोशिश बोले- विधायक डॉक्टर चौधरी अपने जन्मदिन समारोह में

MPCG NEWS

BRAKING NEWS- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष- जेपी नड्डा का कार्यकाल-30 जून को होगा खत्म- शिवराज सिंह चौहान हो सकते हैं भाजपा के नया राष्ट्रीय अध्यक्ष।

MPCG NEWS

Leave a Comment