window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); आम जन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँरू मुख्यमंत्री डॉ. यादव - MPCG News

आम जन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँरू मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियो कांफ्रेंस द्वारा सभी जिलों को दिए गए निर्देश
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन 30 जून 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से देश में गुलामी की निशानियों को समाप्त करने के लिए विभिन्न कार्य हो रहे हैं। इस क्रम में एक जुलाई से देश में अनेक कानून नये स्वरूप में लागू होंगे। दंड के स्थान पर न्याय का महत्व बढ़ें एवं भारतीय नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हो सके, इस चिंतन से तीन विधेयक निरस्त कर नए दंडनीय विधेयक लाए गए हैं। आम जन तक इनकी जानकारी पहुँचाने के सभी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज वी़डियों कान्फ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स कमिश्नर्स वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर अरविंद दुबे पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया डीएफओ रायसेन विजय कुमार तथा डीएफओ औबेदुल्लागंज हेमंत रायकवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंग्रेजों के समय से चले आ रहे ऐसे विधेयक एवं अधिनिय़म में भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता (1898), 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 शामिल हैं। भारतीय दंड संहिता 1860 को भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023 द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। दंड प्रक्रिया संहिता 1898 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023 द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। इसी तरह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 को भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आमजन को विभिन्न सेमीनार और वेबीनार के माध्यम से भी इन कानूनों की जानकारी प्रदान की जाए। अभियान संचालित कर नये कानूनों की जानकारियों को प्रचारित किया जाए। वीडियो कांफ्रेंस में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रदेश के सभी 982 थानों में नए कानूनों की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम भी एक जुलाई को हो रहे हैं। पुलिस कर्मियों को इनका विस्तृत विवरण प्रदान किया गया है। पूर्व में नए कानूनों से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं।

Related posts

प्रभारी मंत्री पंवार 09 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय गतिविधियों की करेंगे समीक्षा

MPCG NEWS

लाड़ली बहना योजना से जीवन में आ रहीं खुशियों की सौगात

MPCG NEWS

मुलताई नगरपालिका अध्यक्ष मामले में चार सप्ताह के लिए बढ़ा स्टे

MPCG NEWS

Leave a Comment