window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी: कुआ में मिला 4 साल के मासूम का शव, दो दिन से लापता था बच्चा, जांच में जुटी पुलिस - MPCG News

सारणी: कुआ में मिला 4 साल के मासूम का शव, दो दिन से लापता था बच्चा, जांच में जुटी पुलिस

सारणी। बैतुल जिले के घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत विक्रमपुर के मोरडोंगरी गाँव मे चार साल के मासूम बच्चे का कुएं में शव मिलने सनसनी फैल गयी। परिजनों ने बताया कि 8 दिसम्बर दिन गुरुवार को रोशन बारस्कर पिता अनिल बारस्कर मोरडोंगरी निवासी अपनी दादी को शौचालय जाना बोलकर निकला कुछ समय बीतने के बाद परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। इसके गुमशुदगी की सूचना सारणी थाना में भी दी गयी लेकिन सारणी पुलिस ने रिपार्ट दर्ज करने के लिए 48 घंटे के समय पश्चात मामल दर्ज होने बताया गया। ठीक उसके दो दिन बाद आज अनिल बारस्कर की पुत्री कुए में पानी भरने गयी तो चार वर्षीय मासूम का शव देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुचने के बाद सारणी पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच करने के बाद ही असलियत सामने आएगी।

Related posts

सारणी: द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, पर्चे और अनाउंसमेंट कर दिया गया शिव संदेश

MPCG NEWS

सारनी: बजरंग मंदिर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवार में एक की मौत दूसरा जिला अस्पताल रैफर

MPCG NEWS

सारनी: नया स्वर्ग रथ वाहन एवं दो डी-फ्रिजर खरीदेगी नगर पालिका

MPCG NEWS

Leave a Comment