window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रायसेन सागर भोपाल तिराहे पर पार्किंग विवाद में मारपीट:तीन युवकों ने दो लोगों की पाइप से जमकर की पिटाई - MPCG News

रायसेन सागर भोपाल तिराहे पर पार्किंग विवाद में मारपीट:तीन युवकों ने दो लोगों की पाइप से जमकर की पिटाई

रायसेन सागर भोपाल तिराहे पर पार्किंग विवाद में मारपीट:तीन युवकों ने दो लोगों की पाइप से जमकर की पिटाई

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।थाना कोतवाली रायसेन के सागर भोपाल तिराहे पर देर शाम कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। तीन युवकों ने दो लोगों को पाइप से पिटाई कर दी।इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

मारपीट की यह घटना रविवार शाम 6:40 बजे शहर के सागर भोपाल तिराहे की बतायी जा रही है। यहां कार में सवार चार युवक तिराहे पर पहुंचे। कार पार्क करने को लेकर वहां खड़े दो लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कार में सवार युवकों ने पहले दो लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद कार से उतरकर पाइप निकाले और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कई लोग मौके पर मौजूद रहे, लेकिन कोई बीच-बचाव करने नहीं आया।मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है। थाना प्रभारी संदीप चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने कार का पीछा किया।लेकिन आरोपी युवक अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं। पीड़ित पक्ष भी अभी तक थाने नहीं पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts

कतिया समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न।

MPCG NEWS

जिला अदालत सहित तहसील न्यायालयों में 14 दिसम्बर शनिवार को लगेगी नेशनल लोक अदालत।

MPCG NEWS

बरेली सिविल अस्पताल में हुआ जटिल ऑपरेशन मॉ और नवजात शिशु की बचाई जान

MPCG NEWS

Leave a Comment