window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बड़ी खबर: MP में सामूहिक आत्महत्या, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत - MPCG News

बड़ी खबर: MP में सामूहिक आत्महत्या, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दो ने लगाई फांसी, दो बच्चों को दिया जहर, पढ़े सुसाइड नोट

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की सबसे बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। इसमें पति पत्नी और दो बच्चे शामिल बताए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में कर्ज से परेशान होकर सामूहिक आत्महत्या की चर्चा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है। सामूहिक आत्महत्या की खबर से पूरा मोहल्ल अवाक है। घटना में दो बच्चों और पति पत्नी की मौत हो गई है। घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

बताया जाता है कि फांसी लगाने के पहले दंपती ने बच्चों को जहर दिया था। बच्चों की मौत जहर से होने का बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

शुरुआत जानकरी में पूरा मामला लोन ऐप फ्रॉड का बताया जाता रहा है। मृत बच्चों के उम्र तीन और आठ साल है। सुसाइड नोट में लिखा हमारा सामूहिक दाह संस्कार किया जाए और पोस्टमार्टम ना किया जाये।

Related posts

बैतूल ब्रेकिंग: आश्वासन के बाद 3 दिन में नही हटी शराब दुकान तो महिलाएं फिर से बैठी धरने पर

MPCG NEWS

मुलताई: किसने और कब कमीशन मांगा इस आरोप को सिद्ध कर बताए नपाध्यक्ष

MPCG NEWS

लाडली बहना योजना फॉर्म रिजेक्ट होने से बचाएं, किसी का फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा, यह काम जरूर करें

MPCG NEWS

Leave a Comment