window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या। कारण अज्ञात। - MPCG News

पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या। कारण अज्ञात।

छिंदवाड़ा।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है उन्होंने अपने घर पर आज सुबह अपनी लगभग 10:30 बजे अपनी 12 बोर बन्दूक से खुद को गोली मार ली जिस से उनकी मौके पर निधन हो गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना का कारण अज्ञात है परिजनों एवं भाजपा कार्यकर्ता में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी में यह भी कहा जा रहा है कि वे अपनी बीमारी से परेशान थे।

पुलिस ने बताया कि जानकारी के अनुसार उन्होंने कमरे को अंदर से बंद करके रखा था। जब गोली की आवाज आई तो घर वालों ने दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि उन्होंने अपनी बन्दूक से खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मृत्यु हो गई। एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है उनके दो पुत्र एवं पुत्री हैं वे 70 वर्ष के थे।

Related posts

पालतू कुत्ते के कारण विवाद , 2 लोगों की हत्या

MPCG NEWS

जोखिम से बचने किसान भाईयों से फसल बीमा कराने की अपरी खरीफ फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

MPCG NEWS

सर्दी का प्रकोप: कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की दो दिन की छुट्टी

MPCG NEWS

Leave a Comment