window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पुलिस ने 12 अपराधियों को किया जिलाबदर, CM डॉ. मोहन यादव की सख्ती के बाद पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई - MPCG News

पुलिस ने 12 अपराधियों को किया जिलाबदर, CM डॉ. मोहन यादव की सख्ती के बाद पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई

आज शाम 5 बजे पीएचक्यू में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों पर कड़ी करवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम की सख्ती के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। इसी कड़ी में भोपाल पुलिस ने 12 अपराधियो को जिलाबदर किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए 12 बदमाशों को जिला बदर कर दिया है। इसमें हत्या,डकैती,लूट, छेड़छाड़ के आरोपी शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों से निपटने सीएम डॉ मोहन यादव आज भी प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में वह अधिकारीयों को कड़े निर्देश दे सकते हैं।

आज शाम 5 बजे पीएचक्यू में पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे। सीएम बनने के तुरंत बाद डॉ मोहन यादव ने आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त करवाने का फैसला लिया था।

Related posts

MP Board Result: आज जारी होगा बोर्ड एग्जाम रिजल्ट, शाम 4 बजे यहां से देखे अपना रिजल्ट

MPCG NEWS

गंजबाजार में व्यापारियों के विरोध के सामने अतिक्रमण की जद में आए अवैध निर्माण मॉल दो मंजिला दुकानों को तोड़ने नगरपालिका का अमला JCV मशीन लेकर पहुँचा

MPCG NEWS

Betul News: रानी कमलापति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष का किया पुतला दहन

MPCG NEWS

Leave a Comment