window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); धरसेड़ी में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का किया गया लोकार्पण - MPCG News

धरसेड़ी में प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास का किया गया लोकार्पण

जिला सूरजपुर ओढ़गी छत्तीसगढ़ संवाददाता शत्रुघन तिवारी

सूरजपुर/03 अगस्त 2023/ संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र भटगांव अन्तर्गत ग्राम धरसेड़ी में 50 सीटर प्री मैट्रिक बालक छात्रावास का लोकार्पण किया गया। विगत कुछ दिनों पूर्व में विधायक राजवाडे द्वारा किये गये जनसंपर्क के दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रावास की मांग किया गया था। जिस पर उनके द्वारा तत्काल पहल करते हेतु 01 करोड़ 52 लाख रुपये लागत राशि की प्रशासकीय स्वीकृति छात्रावास निर्माण हेतु कराई गयी थी। जिसका लोकार्पण मंगलवार को वर्तमान शासन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजवाडे ने अपने संबोधन में कहा कि ओडगी ब्लॉक सुदूर वनांचल होने के कारण काफी पिछड़ा क्षेत्र है, प्रदेश पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रों मे विकास एवं निर्माण के कार्य कराये जा रहे हैं। जिसमें मुख्यरूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुलिया, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं किसानों को समृद्ध बनाने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है, कि आज विधानसभा क्षेत्र भटगांव में सड़कों का जाल बिछ गया है, तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई स्कूल, महाविद्यालय एवं अस्पताल को स्वीकृति मिली है, जिसमें से कुछ ने मूर्त रूप में ले लिया है तथा कुछ का लोकार्पण करना बाकी है।
कार्यक्रम में श्री अवधेश गुर्जर, श्री बिजेन्द्र सिंह, श्री गौतम कुशवाहा, श्री धर्मपाल गुप्ता, श्री लवकेश गुर्जर, श्री धरम पटेल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे। प्राइम्स टीवी न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

Related posts

An entrepreneur shares 20 tips for traveling for free

MPCG NEWS

कुदरगढ़ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

MPCG NEWS

MP में पंचायत सचिवों की बल्ले-बल्ले, 7वें वेतनमान, आरक्षण और अनुकंपा नियुक्ति समेत मिलेंगे कई लाभ

MPCG NEWS

Leave a Comment