window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जुन्नारदेव में मजाक बन रही स्वच्छ भारत मिशन योजना। सफाई कर्मचारी होने के बावजूद भी एटीएम में कचरे का अंबार। - MPCG News

जुन्नारदेव में मजाक बन रही स्वच्छ भारत मिशन योजना। सफाई कर्मचारी होने के बावजूद भी एटीएम में कचरे का अंबार।

जुन्नारदेव में मजाक बन रही स्वच्छ भारत मिशन योजना। सफाई कर्मचारी होने के बावजूद भी एटीएम में कचरे का अंबार।

जुन्नारदेव स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की एटीएम मशीनों के पास ढेर सारा कचरा पड़ा हुआ है जो स्वच्छ भारत मिशन की पोल खोलता नजर आ रहा है। देश भर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कर भारत को स्वच्छ बनाने एवं कचरा न फैलाने की मुहिम चल रही है वही जुन्नारदेव के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम मशीनों के पास कचरा इकट्ठा है, जो की साफ नहीं हो पा रहा है। अभी हाल ही में एक दो सप्ताह से ऐसा देखा जा रहा है कि बैंक के एटीएम परिसर में सफाई का अभाव है जबकि इसके पहले के समय तक बराबर साफ सफाई हुआ करती थी। बैंक की शाखा के पास सफाई कर्मचारी भी मौजूद है, बावजूद इसके सफाई नहीं होना अपने आप में चिंता का विषय है। विभाग के अधिकारियों को इस और ध्यान देना चाहिए एवं आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ सफाई कर्मचारी को उनके कर्तव्यों से अवगत कराना चाहिए। जिससे समय-समय साफ सफाई होती रहे और अपनी शाखा के परिवेश को स्वच्छ रखा जा सके।

Related posts

बिजली करंट लगने से किसान की मौत एक घायल लाइनमैन और उसके हेल्पर ने 25 हजार लेकर जोड़े थे बिजली के तार

MPCG NEWS

इलाज करने जा रही डॉक्टरों की टीम को ले जा रही एम्बुलेंस ट्रक से भिड़ गई,एम्बुलेंस में सवार सभी पेरामेडिकल टीम को आयीं चोटें

MPCG NEWS

रातापानी टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद रेंज में बाघ का शव मिलने का पहला मामला आया सामने,भोजपुर बीट में मिला वयस्क बाघिन का शव

MPCG NEWS

Leave a Comment