window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जिले के 157635 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 31 करोड़ 52 लाख रु से अधिक राशि अंतरित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम - MPCG News

जिले के 157635 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 31 करोड़ 52 लाख रु से अधिक राशि अंतरित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

जिले के 157635 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 31 करोड़ 52 लाख रु से अधिक राशि अंतरित
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज महाराष्ट्र के वासिम में आयोजित कार्यक्रम में 9.4 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त की राशि 20 हजार करोड़ रू से अधिक राशि अंतरित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायसेन जिले के 157635 हितग्राही किसानों के बैंक खातों में 31 करोड़ 52 लाख 70 हजार रु की राशि अंतरित की गई है। रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त राशि अंतरण कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना पोर्ते नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन कलेक्टर अरिवंद दुबे सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किश्तों में 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत एक साल में 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। इस प्रकार प्रदेश में हितग्राही किसानों को एक साल में 12 हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि आज जिले के 157635 हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त के दो-दो हजार रू के मान से कुल 31 करोड़ 52 लाख 70 हजार रू की राशि प्रदान की गई है। सांची विधानसभा क्षेत्र के 42309 किसानों को 84618000 रू उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के 50776 किसानों को 101552000 रू सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के 41219 किसानों को 82438000 रू तथा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के 23331 किसानों को 46662000 रू की राशि वितरित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महाराष्ट्र में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर मनीश शर्मा एसडीएम मुकेश सिंह अधीक्षक भू अभिलेख राजेश राम सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

Related posts

मुलताई: 64 दिन में 1800 किमी का पैदल सफर तय कर आज मुलताईं पहुचेगी मां तापी सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा

MPCG NEWS

खाद गोदाम से किसानों को महंगे दामों में बेची जा रही डीएपी यूरिया खाद अलसुबह से

MPCG NEWS

रेंज कैंपस के बाउंड्री के बाहर एयरटेल व आइडिया टावर की पास मृत पड़ा मिला नर चीतल।

MPCG NEWS

Leave a Comment