window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जिला परिसर सहित तहसील न्यायालयों में 14 सितम्बर शनिवार को लगेगी नेशनल लोक अदालत - MPCG News

जिला परिसर सहित तहसील न्यायालयों में 14 सितम्बर शनिवार को लगेगी नेशनल लोक अदालत

जिला परिसर सहित तहसील न्यायालयों में 14 सितम्बर शनिवार को लगेगी नेशनल लोक अदालत
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 14 सितम्बर 2024 नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय रायसेन एवं समस्त तहसील न्यायालयों में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मजिस्ट्रेट संगीता यादव ने बताया कि इस वृहद नेशनल लोक अदालतों में न्यायालयों में लंबित सभी राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरण परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण बैंक रिकवरी संबंधी मामलें एमएसीटी प्रकरण (मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा) वैवाहिक प्रकरण श्रम विवाद प्रकरण भूमि अधिग्रहण के प्रकरण बिजली एवं जलकर/बिल संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर) सेवा मामलें जो सेवानिवृत्त संबंधी लाभों से संबंधित है राजस्व प्रकरण दीवानी मामलें तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

Related posts

आबकारी बेगमगंज द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही राज्य

MPCG NEWS

सेहतगंज टोल प्लाजा के कर्मचारी कर रहे मनमानी,नेशनल हाइवे पर जगह-जगह गड्ढे,परेशान हो रहे वाहन चालक

MPCG NEWS

शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने दी परम पूज्य विद्यासागर जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

MPCG NEWS

Leave a Comment