window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जनसुनवाई में कलेक्टर दुबे ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण - MPCG News

जनसुनवाई में कलेक्टर दुबे ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

जनसुनवाई में कलेक्टर दुबे ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में प्रति मंगलवार की भांति आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकृत करने के निर्देश दिए गए। जिले की अन्य तहसीलों से आए नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु कलेक्टर दुबे द्वारा वीसी के माध्यम से संबंधित एसडीएम और अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त अधिकांश आवेदन आर्थिक सहायता विद्युत पीएम आवास अतिक्रमण खाद्यान्न पात्रता पर्ची सहित योजनाओं के लाभ से संबंधित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया डिप्टी कलेक्टर मनोज शर्मा डिप्टी कलेक्टर अल्का सिंह तथा सरोज अग्निवंशी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम जनपद सीईओ सीएमओ सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में उपस्थित रहे।

Related posts

26 दिसंबर को ग्राम अंडिया में निकलेगी भव्य कलश यात्रा के साथ होगी श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ

MPCG NEWS

भर्राशाही : जिला प्रशासन की ढील से अवैध कामों को मिल रहा बढ़ावा जनहित मुद्दों की भी हो रही है अनदेखी,जिम्मेदारों की चुप्पी की चर्चा

MPCG NEWS

प्रदेश की डॉक्टर मोहन सरकार एक्शन मोड पर: रविवार को हरकत में आया जिला व पुलिस प्रशासनन

MPCG NEWS

Leave a Comment