window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: तेंदुए ने 20 बकरियों को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत - MPCG News

छिंदवाड़ा: तेंदुए ने 20 बकरियों को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

वन विभाग की टीम कर रही सतर्क

अमरवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में तेंदुए का आतंक देखने को मिला। जहां एक तेंदुए ने 20 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क कर रही है।

अमरवाड़ा से 20 किलोमीटर दूर पौनार ग्राम में जंगली जानवर का आतंक देखने को मिला। जहां तेंदुए ने लगभग 20 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली।

वन विभाग की टीम ग्रामीणों को समझाइश दे रही है। ग्राम पंचायत के अंतर्गत पूरे गांव में कोटवार के जरिए मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही वन विभाग ने दूसरे ग्रामों में तेंदुआ के दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की बात कही है।

Related posts

स्टांप पेपर पर मोहब्बत का एग्रीमेंट, घर से भागकर की शादी

MPCG NEWS

मुलताई: बीड़ी, सिगरेट पीने वालो पर स्वास्थ्य विभाग की चालानी कार्रवाई

MPCG NEWS

निर्धारित डेसिबल से बहुत ज्यादा आवाज में बजाए जा रहे डी जे को लेकर सौंपा ज्ञापन

MPCG NEWS

Leave a Comment