window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कोल इंडिया प्रबंधन से वार्ता के बाद एआइडीइओए ने किया आंदोलन स्थगित - MPCG News

कोल इंडिया प्रबंधन से वार्ता के बाद एआइडीइओए ने किया आंदोलन स्थगित

 

कोल इंडिया प्रबंधन ने 8 सूत्री मांगों में 4 मांगों को मान लिया :आरके तिवारी

मिलन कुमार पाठक

धनबाद कतरास । भारतीय क्लब कतरास में आज ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन के महासचिव आरके तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 20 सितंबर 2023 को कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में आठ सूत्री मांगों पर आयोजित धरना प्रदर्शन को प्रबंधन के साथ हुई वार्ता के बाद तत्काल स्थगित कर दिया है. श्री तिवारी ने बताया कि एसोसिएशन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ कोल इंडिया महाप्रबंधक (श्रम शक्ति एवं औद्योगिक संबंध) गौतम बनर्जी के साथ 18 सितंबर को कोल इंडिया मुख्यालय में वार्ता हुई. जिसमें 8 सूत्री मांगों में 4 मांगों को मान लिया गया है. बाकी अन्य मांगों पर दुर्गा पूजा के बाद पुन: उच्च स्तरीय प्रबंधन के साथ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता होगी. जिसमें निष्पादन किया जाएगा.इसी के साथ एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तत्काल स्थगित कर दिया है. प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के बीसीसीएल अध्यक्ष दीपक सिंह,महासचिव साजन महतो, अशोक कुमार साव,चंदन सिंह, कल्याण कुमार, कैलाश महतो, सीताराम प्रजापति, निमाई गोप, अमित झा, ज्ञानेश्वर प्रसाद, करमू मुंडा, प्रदीप उरांव, धर्मेंद्र पांडेय, कुंदन सिंह, रेवती रमन दास आदि उपस्थित थे.

Related posts

शाहपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी गौवंश से भरी पिकअप, 4 नग गौवंश बरामद कानुलाल आरसे पर मामला दर्ज

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: बेटी के जन्म पर अनोखे ढंग से मनाई खुशी: पिता ने लोगों को फ्री में खिलाए गोलगप्पे

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी: एमपी वर्किंग जर्नालिस्ट युनियन ब्लॉक इकाई का हुआ गठन, शिवाजी सुने बनाए गए ब्लॉक अध्यक्ष सचिव शंकर साहू

MPCG NEWS

Leave a Comment