window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); अतिथि शिक्षकों के होली के रंग रहेंगे फीके 3 माह से अतिथि शिक्षकों को प्राप्त नहीं हुआ है वेतन - MPCG News

अतिथि शिक्षकों के होली के रंग रहेंगे फीके 3 माह से अतिथि शिक्षकों को प्राप्त नहीं हुआ है वेतन

जुन्नारदेव

शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले अतिथि शिक्षक अब वेतन के लिए तरस रहे हैं जहां पर बीते तीन माह से अतिथि शिक्षकों को मानदेय का भुगतान शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है ऐसे में आगामी दिनों में होली जैसे बड़े पर्व पर अतिथि शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। वेतन न होने से परेशान अतिथि शिक्षकों ने बीईओ ऑफिस जन्नारदेव पहुंच कर ज्ञापन सौपा एवं शीघ्र अति शीघ्र होली के पूर्व वेतन दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विधायक जुन्नारदेव को सौंपी गई है। ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप से आजाद अतिथि शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश चौकसे, सचिव संतोष गंगारे, सह सचिव विक्रम गोयल सहित अतिथि शिक्षक मनीष सरनकर, नागेश नागवंशी, विशाल खादीकर, अंकित विश्वकर्मा, संतोष भारती, प्रदीप चौकीकर, धर्मेंद्र मालवीय, छोटेलाल गोनेकर उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपाजनों ने पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि ., श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण.,

MPCG NEWS

जिला व पुलिस प्रशासन ने पहली चादर चढ़ाकर किया 803वें उर्स का शुभारंभ,रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गाजेबाजों के बीच शहर के मुख्य मार्गों से निकाली चादर पदयात्रा

MPCG NEWS

देश को आजाद हुए ७५ वर्ष हो गए पंरतु बंद नही हो सकी गौहत्याएं ………पं मुरलीधर जी महाराज रामकथा के चतुर्थ दिवस छोटा पड़ा पडांल,भजनो की मीठी तान सुनकर झूम उठे श्रद्धालु

MPCG NEWS

Leave a Comment